{"_id":"5cf41b50bdec22073c2c929f","slug":"155950164416-mirzapur-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही से दुष्कर्म पीड़िता को लेकर आई टीम परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही से दुष्कर्म पीड़िता को लेकर आई टीम परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र में एक पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसको मेडिकल के लिए मिर्जापुर महिला अस्पताल
लाया गया था। लेकिन समय पर डाक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम सुबह से परेशान रही। देर शाम को बालिका का महिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया ।
भदोही जिले के कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को और बालिका का भदोही में मेडिकल न होने पर पुलिस उसे मिर्जापुर ले आई। दोपहर 12 बजे पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए लेकर आई पुलिस टीम परेशान रही। बालिका को हेड कांस्टेबल बेबीनाज और कांस्टेबल मोनिका राजभर लेकर महिला अस्पताल पहुंची। महिला अस्पताल में मेडिकल कक्ष पर ताला लगा रहा। मेडिकल के लिए अलग से डाक्टर की तैनाती होने के बाद भी लोग इंतजार करते रहे। बताया गया कि डाक्टर आपरेशन कक्ष में है। मेडिकल में देरी होने की शिकायत अधिकारियों से की गई तो देर शाम को बालिका का मेडिकल किया गया।