फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जाल में फंसा मिला गंगा में डूबे मजदूर का शव

जाल में फंसा मिला गंगा में डूबे मजदूर का शव

Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जाल में फंसा मिला गंगा में डूबे मजदूर का शव

विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के बरैनी घाट पर गंगा स्नान करते समय डूबे मजदूर का शुक्रवार की सुबह शव बरामद हो गया। उसे तलाश करने के लिए गंगा में लगाए गए जाल में युवक का शव फंसा मिला। परिजनों ने कंपनी पर बिना श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन के काम कराने का आरोप लगाने के साथ की पांच लाख रुपए मुआवजे की मांग की।

पावर कार्पोरेशन भारत सरकार की संस्थान पीजीसीआईएल इंडिया लिमिटेड की ओर से आर्च आरकेटेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गंगा किनारे टावर फाइल फाउंडेशन तैयार की कराया जा रहा है। टावर लगाने के लिए खुदाई का काम मजदूर कर रहे है। कंपनी में मशीन आपरेटर 30 वर्षीय प्रदीप कुमार उर्फ लल्ला चौहान पुत्र बलवीर सिंह निवासी पेहना थाना मदनपुरा जिला शाहजहांपुर अपने साथियों के साथ गुरुवार की सुबह गंगा स्नान करने गया था। स्नान करते समय गहरे जल में जाने से मजदूर डूब गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस बरैनी और चुनार से गोताखोर बुलाकर जाल डालकर खोजबीन में जुट गई। शुक्रवार की सुबह गोताखोर जाल खींचने लगे तो शव बरामद हुआ। मृतक के पिता बलबीर ने आरोप लगाया कि कंपनी ने श्रम विभाग में बिना रजिस्ट्रेशन कराए की कार्य कर रहा थी। इस कारण श्रमिक बीमा का लाभ भी नहीं मिल सकेगा। कंपनी से पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed