{"_id":"5cf17ee2bdec22076a49b1a5","slug":"15593305769-mirzapur-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की चेतावनी के बाद याद आई शौचालयों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की चेतावनी के बाद याद आई शौचालयों की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड के एडीओ पंचायत कार्यालय में डीपीआरओ ने शुक्रवार को एलओबी के तहत सचिवों की बैठक में शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। चेतावनी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही पर प्रधान और सचिव पर कार्रवाई की जाएगी।
एलओबी के तहत विकास खंड में 11,632 शौचालयों का निर्माण होना है। अभी तक मात्र दस हजार चार सौ 95 शौचालय का निर्माण किया गया है। उसमें से 847 शौचालय बने ही नहीं। जिससे नाराज डीपीआरओ अरविंद कुमार ने प्रधान और सचिवों को 15 जून तक निर्माण पूरा करने को कहा। वंचित परिवारों के लिए बनने वाले 6947 शौचालय बनाए जाने हैं। इसमें से 985 शौचालय निर्माण करने वालों को पैसा दे दिया गया है और बाकी परिवार का पैसा ठंप है। इस आंकड़े को देखकर डीपीआरओ ने सख्त लहजे में सचिवों को कहा कि लाभार्थियों से मिलकर शौचालय निर्माण के लक्ष्य को पूरा करें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उनके तेवर देखकर कर्मचारियों ने भी अपनी पीड़ा डीपीआरओ के समक्ष रखी और बताया कि गर्मी और पानी की कमी से विलंब हो रहा है। बावजूद इसके डीपीआरओ ने लक्ष्य समय का तालमेल रखने पर जोर दिया। बैठक में एडीओ पंचायत अधिकारी रतन कुमार, सचिव राजाराम, विश्वेष सिंह, प्रभाशंकर सिंह, विंध्यवासिनी दूबे, श्यामधर तिवारी, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।