फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बंदियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से कराया गया अवगत

बंदियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से कराया गया अवगत

Sat, 01 Jun 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बंदियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से कराया गया अवगत

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार सभागार में शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह, सिविल जज नेहा गंगवार, प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश मिश्रा व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने मां विंध्यवासिनी के प्रमिता पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिले के अन्य स्थानों पर जागरूकता रैली निकाली गई।

सिविल जज नेहा गंगवार ने कहाकि तंबाकू के सेवन से हर चार सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। तंबाकू में निकोटिन नामक तत्व के कारण इंसान नशे का लती बनता है। इससे मुंह, गले, श्वास नदी और फेफड़ों का कैंसर, दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप पैरालाइसिसि आदि हो सकता है। डॉ. सुबोध सिन्हा ने बंदियों से कहा कि तंबाकू के सेवन से विश्व में 54 लाख लोग हर साल अपनी जान गंवाते है। इसमें आठ लाख भारती है। राजेश यादव ने तंबाकू से दूर रहने की नसीहत दी। सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि नशे के सेवन के चलते लोग अपराध भी करते है। इसलिए नशे से सबको बचना चाहिए। प्रभारी जेल अधीक्षक सुरेश मिश्रा ने सभी बंदियों को तंबाकू का सेवन न करने की नसीहत दिया। इस दौरान जेल विजिटर अशोक कुमार यादव, विष्णु सिंह, रमेंद्र कुमार शुक्ल, सुरेंद्र कुमार दुबे आदि रहे। हलिया संवाददाता के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकालकर नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। डॉ. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि क्षय रोग, एड्स आदि बीमारियों से ज्यादा मौत तंबाकू का सेवन करने से होती है। तंबाकू सेवन में 95 प्रतिशत लोगों की मुंह के कैंसर से मौत होती है। स्थिति नहीं बदली गई तो धूम्रपान और तंबाकू से मरने वालो की संख्या बढ़ेगी। इस अवसर पर डा. निर्मल, सूचेता, अनिल कुमार, मनोज कुमार, दीप, मंजरी, अखिलेश त्रिपाठी, अजय कुमार, दशरथ आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed