{"_id":"5cf17ebbbdec2207272c58f5","slug":"15593305374-mirzapur-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के सीएचसी निरीक्षण में जनता ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के सीएचसी निरीक्षण में जनता ने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने शुक्रवार की सुबह कछवां स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड, डिलीवरी कक्ष आदि का निरीक्षण की व्यवस्था को देखा। इस दौरान सीएचसी में मौजूद लोगों ने सीएमओ से एंटी रेबीज इंजेक्शन और श्वांस के मरीजों की दवा न होने की शिकायत किया।
सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने सबसे पहले वार्ड और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। कक्षों में साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। साफ-सफाई ठीक पाए जाने पर मरीजों भोजन आदि मिलने के बारे में जानकारी लिया। इसमें कई प्रसुताओं ने बताया कि उन्हें अंडा और दूध आदि नियमित नहीं मिलता। इस पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया। इस दौरान मौजूद मरीजों और आमजन ने सीएमओ से सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन, श्वांस रोग की दवा आदि न मिलने की शिकायत किया। इस पर सीएमओ ने बताया कि शासन को दवा और एंटी रेबीज इंजेक्शन आदि के लिए पत्र लिखा गया है। शासन से दवा आने पर सीएचसी में पहुंचाई जाएगी।