{"_id":"5cf17ccbbdec22073706de79","slug":"15593300419-mirzapur-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत होंगे पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत होंगे पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस मामले में अभी तक एडीओ पंचायतों द्वारा पहल न किए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने शुक्रवार को कार्यालय में हुई बैठक के दौरान नाराजगी जताते हुए समस्त एडीओ पंचायत को छह जून तक किसी भी दशा में हमारी पंचायत पोर्टल पर ऐसे ग्राम पंचायत का आनलाइन आवेदन कराए जाने के निर्देश दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले योजनाओं में शामिल है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में पंचायतों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने के लिए आनलाइन आवेदन हमारी पंचायत पोर्टल पर प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए गए थे। परंतु एडीओ पंचायतों द्वारा अभी तक इसे पूर्ण नहीं किया गया है। उन्होंने समस्त एडीओ पंचायतों को निर्देशित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में पंचायत द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने के लिए हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन प्रत्येक दशा में छह जून तक कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन