{"_id":"5cf02794bdec220752496d2f","slug":"15592426911-mirzapur-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के कंवलझर गांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार चालक और मालिक दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट देवापुर पचवल गांव निवासी सौरभ दुबे पुत्र स्वर्गीय माता प्रसाद दुबे अपनी कार से बरया बैगुना निवासी राजेश्वरी प्रसाद के यहां किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गाड़ी चालक चला रहा था। कार जैसे ही हलिया थाना के कंवलझर गांव मोड़ के पास पहुंची कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। तेज धमाके के साथ कार क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग घटनास्थल की तरफ भागे। ग्रामीणों ने दोनों को कार में फंसा हुआ पाया। किसी तरह से ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। इसमें कार मालिक 30 वर्षीय सौरभ दुबे व चालक 35 वर्षीय कुनाल दुबे घायल हो गए। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को फोन कर सूचना देने के साथ ही पीड़ित परिवार को सूचित किया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल रेफर कराया गया। जहां उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों घायलों को रेफर कर दिया।