फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   समूह सहभागी के रूप में अपना उद्यम चलाएं: मण्डलायुक्त

समूह सहभागी के रूप में अपना उद्यम चलाएं: मण्डलायुक्त

Thu, 30 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
समूह सहभागी के रूप में अपना उद्यम चलाएं: मण्डलायुक्त
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार को दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महात्मा गांधी नरेगा के कन्वर्जेंस विषयक मंडलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़कर उनके जीवन स्तर को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने और प्रशिक्षित कर क्षमता के आधार पर स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन मंडलायुक्त आनंद कुमार सिंह व डीएम अनुराग पटेल ने संयुक्त रूप से किया। आयुक्त ने कहा कि एनआरएलएम के द्वारा गठित महिला समूह का उद्देश्य है कि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर उनके जीवन स्तर को समाज के मुख्यधारा से जोड़ जाए। उन्होंने कहा कि समूह के सदस्यों को इस तरह से प्रशिक्षित कर विकसित किया जाए कि समूह अपनी क्षमता के आधार पर स्वरोजगार में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि समूह के सदस्यों को सहभागी के रूप में अपना उद्यम चलाने के लिये प्रेरित किया जाये न कि मजदूर के रूप में तभी इस योजना का मूल उद्देश्य साकार होगा। आयुक्त ने कहा कि समूह के सदस्यों को स्वरोजगार के लिये कालीन, दरी, जरदोजी, चिकन, बनारसी साड़ी आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाये ताकि वे स्वयं अपना कार्य कर अपना जीवकोपार्जन कर सके। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जनपद में गठित समूहों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये समूहों के द्वारा किय गये जा रहे स्वरोजगार यथा अगर बत्ती बनाना, प्रेरणा कैन्टीन, दरी बुनाई के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिलाना आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी जनपद के गठित समूहों के द्वारा किये जा रहे कार्यो का विस्तृत रूप से उल्लेख किया। इस अवसर पर राज्य परियोजना प्रबन्धक ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने एनआरएलएम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग निहारिका सिंह उप निदेशक कृषि डॉ. अशेाक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी एएन मिश्र, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, तथा उपायुक्त स्वत: रोजगार सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने अपने विभागों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed