{"_id":"5ced85a4bdec22071b38b0a4","slug":"15590701646-mirzapur-news60","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने जिगना थाने का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने जिगना थाने का किया औचक निरीक्षण
Wed, 29 May 2019 12:28 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार की दोपहर में जिगना थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय और अभिलेखों को चेक किया। इसके बाद शस्त्रागार, मालखाना, बाथरूम, कम्प्यूटर कक्ष, बन्दीगृह आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षकने थाने पर रखे गए अभिलेखों को चेक किया। अभिलेखों का अद्यावधिक कराए जाने का निर्देश दिया। एसपी ने थाने की साफ-सफाई का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया।
विज्ञापन
एसपी ने कहाकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। गश्त में लापरवाही न बरते का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जिगना मनोज कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय प्रकाश यादव के अलावा उपनिरीक्षक, कार्यालय के प्रधान लिपिक, सहायक लिपिक व थाना जिगना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन