फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

Fri, 26 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन



मड़िहान (मिर्जापुर)। शादी से इंकार करने पर सोनभद्र निवासी एक युवती ने गुुरुवार रात धुरकर गांव निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंचकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। अचेत होने पर उसे इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि चार दिन से युवक व युवती एक साथ थे। लड़के के घर वाले शादी नहीं करना चाहते थे। इस लिए उनकी बेटी को मार दिया।

धुरकर गांव निवासी एक युवक एक विद्यालय में इंटर का छात्र है। उधर, सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ग्यारहवीं में पढ़ती थी। दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। किशोरी के घर वालों ने यह रिश्ता मंजूर नहीं किया। वादे के अनुसार किशोरी चार दिन पूर्व प्रेमी के घर आकर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। शादी की जानकारी होने पर युवक के परिजन किशोरी को अपनाने से इंकार करने लगे। किशोरी अपने घर वापस नहीं जाना चाहती थी। चर्चा है कि उसने गुरुवार देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किशोर के घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर मड़िहान विजय शंकर सिंह पटेल का कहना है कि मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डाक्टरों का कहना है कि जहर खाने से किशोरी की मौत हुई है।
विज्ञापन










शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने खाया जहर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed