{"_id":"5b44f2c34f1c1b3d5e8b4cd8","slug":"151531245251-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल दर से किसानों ने सरकार से मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल दर से किसानों ने सरकार से मांगा मुआवजा
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नरायनपुर। भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की ओर से फोर लेन मार्ग निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले कृषि भूमि दर से मुआवजा देने का नोटिस भेजा गया है। इसको लेकर आक्रोशित भूस्वामियों व किसानों ने मंगलवार को सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग को लेकर पटेल त्रिमुहानी नरायनपुर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के नीचे बेमियादी धरना शुरू कर दिया।
किसानों ने शासनादेश के अनुसार बाजार रेट या सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि हमारी मांगे पूरी नहीं की र्गइं तो टेंगरा मोड़ वाराणसी से हनुमना बार्डर तक के भूस्वामी व किसान धरना के स्थान पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। धरना का नेतृत्व कर रहे माता प्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि नेशनल हाइवे के अधिकारियों ने मनमाने ढंग से विकास प्राधिकरण व अर्ध नगरीय क्षेत्र के तहत आने वाले आबादी, आवासीय, व्यावसायिक भूमि, लिंक रोड, चक रोड पीच रोड, मुख्य मार्ग से सटे सभी भूमि को ग्रामीण कृषि दर से मुआवजा बना कर नोटिस देना शुरू कर दिया जो कि सर्वथा नियम के विरुद्ध है। इसे किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भूस्वामी जमीन रजिस्ट्री के समय सर्किल रेट से लिए गए स्टांप शुल्क को मानक मानकर या बाजार रेट में जो अधिक होगा उस आधार पर ही मुआवजा स्वीकार करेंगे। कहा कि नरायनपुर से शक्तिनगर मार्ग चौड़ीकरण के दौरान राज्य सरकार की ओर से सर्किल रेट पर चार गुना जोड़कर मुआवजा दिया गया था। इस अवसर पर माताप्रसाद पटेल, सच्चिदानंद ओझा, पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह, अनिल सिंह, सीए अरुण सिंह, मिंटू उपाध्याय, हाजी लल्लू खान, राकेश तिवारी, हनीफ खान, राकेश सिंह, मनोज सिंह, राजू यादव, मुकुंद ओझा, हिमांशु मौर्या, कल्लू खान, प्रदीप नरायन सिंह, अनीस अहमद, सुभांशु सिंह, प्रभात सिंह, बीडीसी महेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।