फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चुनार तहसील पर भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना

चुनार तहसील पर भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना

Tue, 10 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चुनार तहसील पर भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना
चुनार तहसील पर भारतीय किसान यूनियन ने दिया धरना
विज्ञापन

चुनार। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्यों का तहसील मुख्यालय चुनार पर किसान समस्याओं को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। मंगलवार को यूनियन के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से किसान हितों से जुड़ी तमाम समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि सरकार अपने को किसानों की हितैषी कहती हैं लेकिन सरकार की यह बात कोरा साबित हो रही है। सरकार स्वामीनाथन के रिपोर्ट के मुताबिक किसानों को उसका लाभ न देकर किसानों के साथ छलावा कर रही है। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने कहा कि किसान हितों को ध्यान में रखकर सरकार को स्वामीनाथन की रिपोर्ट पूर्ण रूप से लागू करनी चाहिए साथ ही किसानों के राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर अधिग्रहित भूमि को आबादी का दर्जा देते हुए उस्त्रत्त् पर तब तक कार्य न कराया जाय जब तक किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नही मिल जाता यदि किसानों की इन समस्याओं पर विचार नही किया गया तो यूनियन के सदस्य एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन में विजय कुमार सिंह पटेल, बोदी सिंह, अकीलुददीन अहमद, तपेश सिंह, संतोष, संकठा प्रसाद आदि प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फणिन्द श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed