{"_id":"59fa13414f1c1b59678b8f97","slug":"151509561153-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना, राजगढ़। छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने प्रकाशिनी दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी नीरज दूबे को पत्रक सौंप कर मांगों को पूरा करने की मांग किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मानदेय 15 हजार और सहायक का 10 हजार प्रति माह मानदेय देने का वादा किया था। बीते 28 सितंबर 2016 के मुख्य सचिव के साथ समझौते का अनुपालन कराने व 30 जून 2017 का पालन कराने की मांग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम ने मांगपत्र में कहा कि चिकित्सा अवकाश व इलाज के लिए धन दिया जाय। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता ने कहा कि समस्त मांग नही मानी गई तो प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी सेंटरों को बंद कर अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान माया सिंह, मैना देवी, माधुरी, साधना, उषा, ममता, सरोजा, उर्मिला, सावित्री, श्यामा, सुमन, पुष्पा, किरन, जय देवी आदि मौजूद रहे। वहीं राजगढ़ ब्लॉक स्थित परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन