{"_id":"5974ebd64f1c1bf6618b4679","slug":"151500834774-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नान कर सीटी बजाते शिवद्वार को निकले डाक बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नान कर सीटी बजाते शिवद्वार को निकले डाक बम
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट में स्नान करने के उपरांत रविवार को दूरदराज से आए बड़ी संख्या में डाक बम सीटी बजाते हुए शिवद्वार के लिए रवाना हुए। रविवार की सुबह से ही गंगा घाट पर दूरदराज से डाक बम की टोली बोल बम का जयघोष करते पहुंचने लगे थे, जो दोपहर बाद तक आते रहे। बरियाघाट पर पहुंचे डाक बम प्लास्टिक की लोटिया में गंगा जल भर कर पीठ में बांध कर सीटी बजाते हुए शिवद्वार में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने को रवाना हुए। श्वेत वस्त्र धारण किए डाक बम में बाबा भोलेनाथ की भक्ति देखते ही बन रही थी। इसके पूर्व गंगा किनारे पहुुंचे बड़ी संख्या में डाक बम की टोली गंगा स्नान के बाद तट पर स्थित शिवालयों में विधिवत पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की। नगर के बरियाघाट पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे।