{"_id":"5bdc950abdec2267b36ac073","slug":"141541182730-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों टक्कर में दोनों वाहन जले ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों टक्कर में दोनों वाहन जले ं
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के अमरावती चौराहे के पास स्थित पेट्रोल टंकी के पास गुरुवार की रात 10 बजे ट्रैक्टर और बाइक की हुई टक्कर के दौरान दोनों वाहन जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
गुरुवार की रात डीआरएस कंपनी जिगना से एक ट्राली ईंट लादकर एक ट्रैक्टर विंध्याचल थाना क्षेत्र के सगरा में खाली करने के बाद वापस जिगना जा रहा था। जैसे ही विंध्याचल के अमरावती चौराहा पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा कि बाएं तरफ खड़े एक ट्रक को पास करते समय बाइक सवार ट्रैक्टर में आकर भिड़ गया। जिससे दोनों वाहनों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक की टंकी फटने से बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर भी जलने लगा। दोनों वाहनों को जलता देख आसपास के लोगों ने भागकर पहुंचे और आग बुझाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाइक सवार मिंटू सिंह निवासी अकोढ़ी ट्रेक्टर ड्राइवर संतोष कुमार जिगना निवासी है।