फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बाणसागर नहर से सिंचित होगा कोरावलल क्षेत्र

बाणसागर नहर से सिंचित होगा कोरावलल क्षेत्र

Mon, 29 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाणसागर नहर से सिंचित होगा कोरावलल क्षेत्र
ड्रमंडगंज। पानी की समस्या से जूझ रहे विकास खंड के अति पिछड़े क्षेत्र कोरावल के दर्जनों गांवों में बाणसागर परियोजना का पानी अब किसानों के खेतों तक पहुंचेगा। सुकतरवा से मुड़पेली पांच किलोमीटर बाणसागर के खंड-5 मेजा लिंक नहर से निकलने वाले नहर का कार्य लगभग तीन किलोमीटर तक बनकर पूरी तरह से तैयार है। दो किलोमीटर पर नहर निर्माण इन दिनों कच्चा निर्माण कार्य चल रहा है। नहर से कोरावल क्षेत्र के मुड़पेली, पिपरा, थोथा, उमरिया, खम्हरिया, कवलझर गांव के हजारों एकड़ किसानों की भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन

नहर के निर्माण से पूर्व कोरावल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान पानी के अभाव के कारण बाजरा, ज्वार, मक्का समेत मोटी फसलें ही पैदा कर जीवन यापन करते थे। अब उनके खेतों में बाणसागर का पानी पहुंचेगा और वे धान व गेहूं, की फसल तैयार कर सकेंगे। किसान दिनेश दूबे, मनीस्टर, राजेश, रमेश, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, विवेक सिंह सहित अन्य किसानों में प्रसन्नता देखी जा रही है। अधिशासी अभियंता बाणसागर खंड पांच सुरेश चंद्र यादव का कहना है कि नहर का निर्माण कार्य चल रहा है। दिसंबर तक नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed