फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ब्लाक स्तरीय मैथ क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्लाक स्तरीय मैथ क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय मैथ क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कछवां। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कछवां में श्री गांधी एलुमनी समूह की ओर से ब्लाक स्तरीय मैथ क्विज का आयोजन हुई जिसमें मझवां ब्लाक के कुल 12 इंटरमीडिएट कालेजों के 54 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्रिश्चियन स्कूल की छात्रा श्रेया त्रिपाठी एवं हनुमत बालिका इंटर कॉलेज की सिमरन विश्वकर्मा संयुक्तरुप से प्रथम रही। श्री गांधी एलुमनी समूह के सदस्यों ने सिमरन विश्वकर्मा को पुरस्कार की दौड़ से इसलिए बाहर कर दिया क्योंकि वह श्री गांधी एलुमनि समूह के सदस्य की बेटी थी। इसलिए उसे पुरस्कार नहीं दिया गया। इस तरह से प्रथम पुरस्कार कछवां क्रिश्चयन स्कूल की श्रेया त्रिपाठी को 5000 का नगद इनाम दिया गया। द्वितीय रही कछवां क्रिश्चियन स्कूल की ही माधवी सिंह को 3000 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, तृतीय स्थान पर रही यही की छात्रा आकांक्षा सिंह को दो हजार रुपए प्रदान किया गया। शेष छात्र व छात्राओ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कछवां विजय प्रताप सिंह ने पुरस्कार वितरण करते हुए श्री गांधी एलुमनी समूह के सदस्यों को भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चो का मानसिक बल बढ़ता है।विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पंचायत अध्यक्ष पनधारी कुमार यादव, डा सी बी पटेल, संतोष कुमार सिंह, राजीव सिंह, राजेश जायसवाल के अलावा समूह के सदस्यो में धीरज सिंह, चंदन पांडेय, रवि प्रकाश ,संतोष विश्वकर्मा ,धनंजय सिंह आदि का परीक्षा में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed