Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   4,795 young people come forward to become voters

Mirzapur News: मतदाता बनने के लिए आगे आए 4795 युवा

Mon, 30 Nov 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
4,795 young people come forward to become voters
बरियाघाट बूथ पर मतदाता सूची में नाम तलाशते मतदाता, संवाद
मिर्जापुर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के 2237 बूथ स्थलों पर रविवार को मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले में कुल 16367 आवेदन आए। इनमें फार्म छह के 15554 आवेदन शामिल हैं। फार्म छह भरने वालों में 18 से 19 आयु वर्ग के 4795 युवा और 7145 महिलाएं शामिल हैं। इसी प्रकार फार्म सात के तहत मृतक श्रेणी में 74, शिफ्टेड 46 और डुप्लीकेट के 176 आवेदन आए। वहीं, फार्म आठ में कुल 517 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विकासखंड पहाड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय तोसवां स्थित बूथ संख्या 308, प्राथमिक विद्यालय भरपुरा के बूथ संख्या 316 और प्राथमिक विद्यालय चेंदुली के बूथ संख्या 319 का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइजर और बीएलओ से गांवों में भ्रमण कर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों का प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और विवाह के बाद गांव आई बहुओं का भी नामांकन कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जाता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन चेंदुली स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार पहाड़ी अरविंद कुमार पांडेय आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed