फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आठ घंटे तक बंद रहा आवागमन

आठ घंटे तक बंद रहा आवागमन

Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
आठ घंटे तक बंद रहा आवागमन
मिर्जापुर। मिर्जापुर औराई मार्ग पर स्थित शास्त्री सेतु के मरम्मत का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। 20 प्रतिशत कार्य गुरुवार को किया जाएगा। कार्य के दौरान भारी वाहनों के नगर में प्रवेश करने पर पाबंदी व रूट डायवर्जन के बावजूद जनपद के चारों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। शाम करीब सात बजे कार्य समाप्त होने पर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शास्त्री पुल की बेयरिंग में गड़बड़ी आने एवं कुछ अन्य टेक्निकल फाल्ट होने पर लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को पुल की मरम्मत करने का निर्णय लिया। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आठ घंटे तक पुल से भारी वाहनों का वर्जित करने की मांग की। विभाग की मांग पर एसपी ने भारी वाहनों के रूट में डावर्जन करने को कहा। सुबह दस बजे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड रमेश कुमार की निगरानी में एक टीम पुल पर पहुंची। टीम ने मम्मत कार्य करते हुए बेयरिंग में आई गड़बड़ी को दूर किया। इसके साथ ही पीलरो में गिरीसिंग कराया। ताकि आने वाले दिनों में पुल पर किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। पुल मरम्मत के चलते दिन भर नगर के मिर्जापुर चुनार, मिर्जापुर इलाहाबाद, मिर्जापुर रीवा मार्ग पर सैकड़ों ट्रक सड़क पर खड़े रहे। शाम छह बजे काम समाप्त होने के बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed