फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two killed after being hit by a train on the Kailhat railway track.

Mirzapur News: कैलहट रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two killed after being hit by a train on the Kailhat railway track.
जमुई। कैलहट रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृत लोगों में जगरनाथपुर निवासी रामलाल और करछना क्षेत्र निवासी सुनील केसरवानी शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनार कोतवाली क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव निवासी रामलाल (60) मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह किसी काम से कैलहट गए थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनसे तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। वहीं, कैलहट रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर बुधवार की रात सुनील केसरवानी (38) का शव मिला। पुलिस ने सोशल मीडिया और आसपास के लोगों के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया। दीक्षितपुर में किराये के मकान में रहने वाली उनकी पत्नी ने वायरल फोटो देखकर शव की पहचान अपने पति के रूप में की। सुनील मूल रूप से प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के खाईपुर गांव के रहने वाले थे और मजदूरी करते थे। वह पत्नी और एक अन्य लड़की के साथ दीक्षितपुर में रहते थे। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि रामलाल व सुनील की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed