फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   भारी वाहनों के प्रवेश पर आज रहेगा प्रतिबंध

भारी वाहनों के प्रवेश पर आज रहेगा प्रतिबंध

Sun, 15 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
भारी वाहनों के प्रवेश पर आज रहेगा प्रतिबंध
मिर्जापुर। जनपद में 15 जुलाई को आ रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आधा दर्जन रूटों के संचालन में परिवर्तन कर दिया है। यहीं नहीं नगर सभी प्रकार के ट्रकों के जिले में आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 14 की रात्रि से 15 जुलाई की रात आठ बजे तक जारी रहेगा। हालांकि छोटे वाहन, बस, एंबुलेंस के आगमन पर कोई रोक नहीं लगाया गया है ना ही उनके रूट में कोई परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

जिले के अदवा बैराज और चंदईपुर में 15 जुलाई को आ रहे है प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसको देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रकार के ट्रकों के जिले में आगमन पर शनिवार की रात्रि दो बजे से रविवार की रात आठ बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि रीवां की ओर से आने वाले वाहनों को ड्रमंडगंज व लालगंज के बरौधा में रोक दिया जाएगा। उनको इलाहाबाद के कोराव व भारतगंज के रास्ते दूसरे जनपद भेजा जाएगा। सोनभद्र की ओर से आने वाले वाहनों को सक्तेशगढ़ के रास्ते नरायनपुर की ओर भेजा जाएगा। मड़िहान के पटेहरा चौराहे पर आने वाले ट्रकों को दीपनगर होते हुए लालगंज बरौधा तिराहे से भारतगंज की ओर डाइर्वट कर दिया जाएगा। इसी प्रकार चुनार की ओर से जाने वाले वाहनों को जमुई तिराहा से इमिलिया चटटी होते हुए अहरौरा की ओर भेजा जाएगा। वहीं चुनार बस स्टैंड से ट्रकों को सक्तेशगढ़ वाया दीपनगर के रास्ते इलाहाबाद की ओर भेजने का निर्देश दिया गया है। बरकछा पुलिस को निर्देशित किया गया कि बड़े वाहनों को डीआईजी आवास की ओर से चंदईपुर नहीं भेजा जाएगा बल्कि उन्हें झिंगुरा की ओर भेजेंगे। इसी प्रकार चुनार की ओर से आने वाले वाहनों को झिमंगुरा, विढमफाल बरकछा के रास्ते सोनभद्र की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed