फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गर्मी का पारा चढ़ते मरीजों के बीमार होने का सिलसिला शुरू

गर्मी का पारा चढ़ते मरीजों के बीमार होने का सिलसिला शुरू

Tue, 15 May 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का पारा चढ़ते मरीजों के बीमार होने का सिलसिला शुरू
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
मिर्जापुर। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने लगे हैं। जिला चिकित्सालय समेत सीएचसी और पीएचसी में सोमवार को बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के करीब दो हजार मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में बीते सप्ताह अधिकतम तापमान, 44, 43 से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। रविवार की रात आंधी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और सोमवार को अधिकतम तापमान लुढ़क कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ा है और लोग बीमार पड़ने लगे हैं। शादी ब्याह का मौसम होने के कारण खरीददारी समेत अन्य व्यवस्था के लिए धूप में घर से निकल रहे हैं। धूप और लू लगने से लोग बीमार हो रहे है। सोमवार को जिला चिकित्सालय में लगभग 12 सौ और सीएचसी पीएचसी में 800 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। इससें सबसे अधिक बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीज पाए गए। इसके बाद हड्डी तथा अन्य रोगों के मरीजों चिकित्सालय पहुंचे थे। बीमार मरीजों में सबसे अधिक संख्या बच्चों की थी। उनको उल्टी दस्त की अधिक शिकायत थी। इसी प्रकार जनपद के आठ सीएचसी और आठ पीएचसी पर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब एक हजार मरीज इलाज करने पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सीएचसी पीएचसी पर सबसे अधिक लोग पेट दर्द की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय में तीन अस्थि रोग विशेषज्ञ डाक्टर हैं लेकिन सोमवार को सिर्फ एक डाक्टर के ड्यूटी पर मौजूद थे जिससे मरीजों खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिकित्सक के कक्ष में अधिक भीड़ लगने के चलते बाहर खड़े लोग हाथ पैर व अन्य स्थानों पर चोट लगने के कारण घंटों दर्द से तड़पते रहे। कई मरीज को समय सीमा समाप्त होने पर चिकित्सक चले जाने पर अपना इलाज नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed