{"_id":"5c7ad0ebbdec2256b8080d84","slug":"121551552747-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम श्रम- योगी मानधन योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम श्रम- योगी मानधन योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। इस योजना की कम प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई और कहा कि अभियान चलाकर आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी इस योजना से जोड़ा जाए।
बैठक में मनरेगा उपायुक्त और डीसी एनआरएलएम से भी कहा गया कि वे मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों व महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ें। सभी विभागीय अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने विभाग के आउट सोर्सिंग के सभी संविदाकर्मियों को इस योजना से जोड़े। सभी विकास खंड अधिकारी को प्रत्येक ग्राम पंचायत वार लक्ष्य बनाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराने को कहा गया। सहायक श्रमायुक्त ने कहा कि इसके लिए पांच मार्च को तहसील दिवस पर लालगंज व छह मार्च को हलिया ब्लाक तथा सात मार्च को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने योजना के नियमों और अर्हता के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर न्यूनतम तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित थे।