{"_id":"5b62078a4f1c1b9b3e8b49a3","slug":"111533151114-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से सीधे की जाएगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से सीधे की जाएगी धान खरीद
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। किसानों से सीधे धान खरीद की जाएगी। धान खरीद में पारदर्शिता के लिए वर्ष 2018-19 में किसानों का ऑनलाइन पंजीयन हो रहा है। धान खरीद के लिए पंजीयन 25 जुलाई से आरंभ हो गया है, जो 31 अगस्त 2018 तक चलेगा। किसान धान विक्रय के लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं से ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। बिचौलियों से बचने के लिए किसान ऑनलाइन पंजीयन कराए। राज्य सरकार द्वारा मूल्य समर्थन योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार किसानों को 1750 रुपया प्रति कुंतल सामान्य, 1770 रुपया प्रति कुंतल ग्रेड एक समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाएगा। धान खरीद के लिए किसान ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। किसानों का पंजीयन एफसीएस डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पर करा सकते हैं। किसान पंजीयन का राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिकेंज कराया गया है। पारदर्शिता के लिए किसान अपनी खतौनी का खाता संख्या पंजीयन में दर्ज कर अपने कुल रकबे को एवं बोए गए धान के रकबे को अंकित करेंगे, जिसका सत्यापन संबंधित तहसील द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। धान विक्रय के समय पंजीयन कागजात के साथ खतौनी, आधार कार्ड, बैंक के पास बुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति लाना होगा।
वर्जन
किसान धान विक्रय के लिए स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कराएं। साथ ही धान बेचने स्वयं आएं। बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए पंजीयन के साथ आधार दर्ज कराया जा रहा है। कहा कि ऑनलाइन पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।
- अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य व विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
वर्जन
किसान धान विक्रय के लिए स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कराएं। साथ ही धान बेचने स्वयं आएं। बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए पंजीयन के साथ आधार दर्ज कराया जा रहा है। कहा कि ऑनलाइन पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
- अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य व विपणन अधिकारी।