{"_id":"6320e1fcd791d275e72a6a25","slug":"11-arrested-for-assault-on-suspicion-of-child-theft-mirzapur-news-vns674094293","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी की आशंका में मारपीट करने वाले 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी की आशंका में मारपीट करने वाले 11 गिरफ्तार
विज्ञापन
जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की आशंका में मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले पांच और कटरा कोतवाली इलाके में वृद्धा की पिटाई करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अहरौरा थाना क्षेत्र के सरिया गांव निवासी निरंजन ने 13 सितंबर को तहरीर दी थी कि बच्चो चोरी की अफवाह में मो. इकबाल समेत नौ नामजद और 15 अज्ञात ने मिलकर मानसिक रूप से अस्वस्थ राम प्रसाद निवासी बभनी सोनभद्र को मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिटाई करने के आरोप में रविदास, इकरार अहमद, जुमन, मो. इकबाल, सूरजभान निवासी बरौली थाना सरमथुरा जनपद धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि दूसरा मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र का है। इसमें कटरा कोतवाली क्षेत्र के अंकित कुमार वर्मा ने आठ सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी दादी चंपा देवी अपने मायका अकोढ़ी से वापस घर आ रही थीं। रास्ते में कुछ लोगों ने बच्चा चोर बताकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें बैठा लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों रंजीत निवासी नटवा मलिन बस्ती, बबलू सोनकर निवासी काजी तालाब, गोलू सोनकर निवासी काजी तालाब, शिवमूरत उर्फ नान्हक बिन्द निवासी चन्द्रदीपा, दुखना बिंद निवासी चन्द्रदीपा, मंजू बिंद निवासी चंद्रदीपा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्चा चोरी का अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चा चोरी के अफवाह में किसी की पिटाई न करें। अगर किसी पर शक है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।