{"_id":"5b44f2bb4f1c1b95288b5ca4","slug":"101531245243-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबी कॉलेज ने जारी किया संशोशित प्रवेश सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबी कॉलेज ने जारी किया संशोशित प्रवेश सूची
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। केबी कॉलेज में सत्र 2018-19 में बीए व बीएससी भाग एक में प्रवेश के लिए मंगलवार को संशोधित प्रथम प्रवेश वरीयता सूची जारी किया गया। प्राचार्य डा. भवभूमि मिश्रा ने बताया कि बीएससी गणित वर्ग में संशोधन किया गया है। जिसमें अब सामान्य वर्ग 76.40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग 71 तथा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग में 53.20 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों का प्रवेश होगा।
उन्होंने बताया कि शेष कला और बीएससी बायो वर्ग में कोई परिवर्तन नही हुआ है, जो यथावत है। कला वर्ग में सामान्य वर्ग 60 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग 51.6 तथा सभी अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राएं का प्रवेश होगा। इसी प्रकार बीएससी बायो वर्ग में सामान्य वर्ग का 70 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग का 63.4 प्रतिशत तथ अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के 50 प्रतिशत तक अंक पाने वाले छात्र- छात्रों का प्रवेश होगा। बताया कि प्रवेश के समय सभी छात्र-छात्राएं अपने साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अंकपत्र की मूल प्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र मूल प्रति, आरक्षण व अधिभार प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाए। उन्होंने कहा कि यदि इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2016 या 2017 में उर्त्तीण किया है तो गैप वर्ष का शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट उर्तीण छात्रों को अपना माइग्रेशन प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रमाण पत्र के अभाव में प्रवेश कदापि नही दिया जाएगा। प्रथम प्रवेश वरीयता सूची का प्रवेश कार्य 11 से 16 जुलाई तक होगा। प्रथम वरियता सूची के छात्रों का प्रवेेश 16 जुलाई के बाद कदापि नहीं होगा, उनका दावा स्वत: निरस्त समझा जाएगा।