{"_id":"695900dc9df5e896a10011b2","slug":"yuva-cricket-academy-defeated-ahlawat-cricket-academy-meerut-news-c-72-1-mct1009-146662-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवा क्रिकेट एकेडमी ने अहलावत क्रिकेट एकेडमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवा क्रिकेट एकेडमी ने अहलावत क्रिकेट एकेडमी को हराया
विज्ञापन
श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी व श्रीनाथ ग्राउंड पर चल रहे अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अहलावत क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर व युवा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 48 रन से मैच जीता।
युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अहलावत क्रिकेट एकेडमी को निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 217 रन का लक्ष्य दिया। इसमें टीम की ओर से आदित्य ने 34, अभिमान ने 28, सालिक ने 27 व जतिन ने 23 रन बनाए। अहलावत क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अर्णव मेहता, अर्जुन अहलावत, वेदांश अहलावत ने 2-2 व रुद्र प्रताप सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहलावत क्रिकेट एकेडमी की टीम 33.1 ओवर में मात्र 168 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से वेदांश ने 77 व शिवांश ने 46 रन बनाए। युवा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज देव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर पंजा खोला। समर गोयल ने भी चार विकेट चटकाए। युवा क्रिकेट एकेडमी ने 48 रनों से मैच को जीता। मैन ऑफ द मैच रहे देव को सोनू अहलावत, सोनू कुमार व आयोजक उमेश कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।