फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth missing from Sardhana found Kandhla after three years

Meerut News: सरधना से लापता युवक तीन साल बाद कांधला से मिला

Fri, 21 Apr 2023 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Youth missing from Sardhana found Kandhla after three years
सरधना (मेरठ)। नगर के ईदगाह रोड निवासी युवक तीन साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। लापता युवक को शामली के कांधला कस्बे से बरामद किया गया है। वहीं, इस मामले में युवक के ससुरालियों व पत्नी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से युवक की हत्या को लेकर ससुराल वालों पर काफी आरोप लगते आ रहे थे। युवक की तलाश करने के बाद उसे थाना पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

मेरठ के मोहल्ला रशीद नगर थाना लिसाड़ी गेट निवासी रुखसार ने बताया कि 2019 में उसका निकाह सरधना के मोहल्ला ईदगाह रोड निवासी गुलफाम पुत्र दिलशाद के साथ हुआ था। दंपती के बीच विवाद हो गया। पत्नी मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद पति गुलफाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। गुलफाम की मां अकबरी ने रुखसार सहित उसके परिजनों पर बंधक बनाने और हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद पुलिस ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग पाया। मामले में अपहरण व हत्या संबंधी कोई सुबूत नहीं मिलने पर पुलिस की जांच ठंडी पड़ गई।
विज्ञापन

रुखसार अपने परिजनों के साथ जगह-जगह गुलफाम की तलाश करती रही। बुधवार को उन्हें शामली के कस्बा कांधला में गुलफाम के रहने की जानकारी मिली। रुखसार के परिजनों ने मौके पर जाकर गुलफाम को पकड़ लिया और सरधना थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि पूछताछ में युवक ने पिता से नाराज होकर घर से चले जाना कारण बताया है। अपहरण के आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed