फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth missing for three days after leaving for the market; missing person report filed.

Meerut News: बाजार जाने के लिए निकला युवक तीन दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Youth missing for three days after leaving for the market; missing person report filed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बा खरखौदा के मोहल्ला बिच पटिया निवासी बंटी सैनी (32) तीन दिन से लापता है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, बंटी सैनी 28 जुलाई की शाम करीब सात बजे घर से बाजार में सामान लेने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 27 जुलाई को बंटी की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और मामला शांत हो गया था। इसके बावजूद अगले दिन उसके अचानक लापता होने से परिवार चिंतित है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पुलिस की एक टीम तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed