{"_id":"6a2ed15ab0dad9c77604d38a","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-brother-in-law-in-critical-condition-meerut-news-c-72-1-smrt1015-154710-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, बहनोई की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल दिलशाद (23) की मौत हो गई। 7 जून को हुई इस दुर्घटना में उसका बहनोई फरमान भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिलशाद अपने बहनोई के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था।
खजूरी निवासी दिलशाद और बटावली निवासी फरमान 7 जून को पचपेड़ा थाना भावनपुर गए थे। वापसी में स्याल छोइया गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दिलशाद की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भेज दिया। जहां उपचार के दौरान दिलशाद ने दम तोड़ दिया।
दो महीने पहले हुए था निकाहदिलशाद की मौत से उसकी मां जैतून, पत्नी महवीस और भाई इरशाद, दानिश, अहसान, अनस का रोकर बुरा हाल है। दिलशाद का निकाह 4 अप्रैल 2026 को इंचौली निवासी महवीस के साथ हुआ था। दिलशाद नोएडा में बाल काटने की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --