{"_id":"6a31808a6b995cda96068fde","slug":"youth-injured-in-hammer-attack-following-a-dispute-at-a-factory-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112706-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फैक्टरी में विवाद के बाद युवक पर हथौड़े से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फैक्टरी में विवाद के बाद युवक पर हथौड़े से हमला, घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर स्थित एक फैक्टरी में सहकर्मियों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद एक युवक ने हथौड़ी से हमला कर अपने साथी कर्मचारी को घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
मोहल्ला सुलेमान शाह निवासी रागिब पुत्र वसीम ने बताया कि वह टाउन हॉल रोड स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत है। मंगलवार शाम काम के दौरान किसी बात पर उसका एक सहकर्मी से विवाद हो गया। आरोप है कि पहले आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने पास में रखी हथौड़ी उठाकर उस पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया और मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को थाने ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।