Video: पंचायत के अजीब फरमान से आहत युवक ने की आत्महत्या कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इस शहर में एक युवक को पंचायत ने अजीब फरमान सुनाया। पंचायत के फैसले से आहत होकर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
दरअसल, सहारनपुर शहर के इंद्रा कॉलोनी में पंचायत का वीडियो वायरल होने से पूरे मामले का खुलाया हो गया। एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी लड़की के साथ होने का आरोप लगाकर पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई की गई। जब इतने से मन नहीं भरा तो लोगों ने उसके मुंह पर मल-मूत्र फेंका। इससे वह आहत हो गया और फिर उसने आत्मदाह की कोशिश की।
पढ़ें : घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप, पंचायत ने सुनाया अजब फरमान
इसके बाद फिर से कॉलोनी में हुई पंचायत में युवक की जमकर पिटाई की गई। उसके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे मामला का वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद उस युवक ने आत्महत्या की कोशिश की।
उधर, पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस भी जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/