फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang rape with girl, enterd in house, Panchayat unique decision

घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप, पंचायत ने सुनाया अजब फरमान

Tue, 23 Jan 2018 11:48 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 23 Jan 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Gang rape with girl, enterd in house, Panchayat unique decision
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घर में घुसकर तीन युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। पीड़ित की विधवा मां बेटी को लेकर थाने जा रही थी, लेकिन आरोपी महिला को रास्ते में से ही लौटा लाए। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें महिला को पुलिस से शिकायत नहीं करने और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। 

विज्ञापन


गांव निवासी विधवा महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला की 15 वर्षीय पुत्री पर पड़ोस में रहने वाले तीन युवक बुरी नीयत रखते थे। रविवार रात तीनों युवक महिला के घर में घुस आए और उसकी बेटी को दबोच लिया। तीनों को उसे जान से मारने की धमकी दी और गैंगरेप किया। शोरशराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की बुरी तरह से पिटाई की, बाकी दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह को पंचायत में फैसला सुनाने की बात कहते हुए युवक को छोड़ दिया गया, लेकिन सुबह को तीनों युवक फरार हो गए। युवकों के फरार होने पर महिला पुलिस से शिकायत करने के लिए गांव से चल दी। इसकी भनक जैसे ही आरोपियों के परिजनों को लगी तो उन्होंने महिला को रास्ते में ही रोक लिया। गांव के आने के बाद महिला को पंचायत में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया। घंटों तक चली पंचायत में पुलिस से कोई शिकायत नहीं करने और उचित मुआवजा दिलाने का फैसला सुनाया गया। तीनों युवकों के आने पर ही अंतिम फैसला सुनाने की बात कहते हुए पंचायत स्थगित कर दी गई। उधर, कोतवाल चंद्रकिरण का कहना है कि इस तरह के किसी मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष थाने में तहरीर देता है तो आरोपियों के खिलाफ जांच करा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed