फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth hiding his religion sexually attacked with a girl till two years, victim demanded action from police

यूपी: दर्द बयां करते हुए रोने लगी पीड़िता, धर्म छिपाकर दो साल तक लूटी आबरू, अब बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव

Fri, 29 Sep 2023 01:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Sep 2023 01:58 PM IST
सार

Meerut News : एक युवक दो साल से धर्म छिपाकर युवती के साथ दरिंदगी कर रहा था। अब पीड़िता को उसके बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने विरोध कियो तो आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया है।

विज्ञापन
Youth hiding his religion sexually attacked with a girl till two years, victim demanded action from police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। थाना लोहियानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से दूसरे धर्म का युवक अपना धर्म छिपाकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब इसकी शिकायत की तो आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन


वहीं, युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे डाली। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आपबीती सुनाते हुए रोने लगी। पीड़िता ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल और आला अधिकारियों से भी शिकायत की।

विज्ञापन

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि दो वर्ष पहले उसके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें बात करने वाले युवक ने अपना नाम रोहित बताया। बाद में दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। युवक ने उससे शादी का वादा कर दो वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

विज्ञापन

वहीं, दो वर्ष के बाद भी शादी नहीं करने पर जब युवती को जब शक हुआ तो उसने युवक के बारे में मालूम किया। युवक लोहियानगर थाना क्षेत्र के दूसरे गांव का ही दूसरे धर्म का निकला। युवती ने जब इस मामले में उससे शिकायत की तो उसने युवती पर जबरन धर्म परिवर्तन भी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed