फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD has released the list of district presidents, know faces of West UP

यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

Fri, 29 Sep 2023 12:41 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Sep 2023 12:41 AM IST
सार

Baghpat News : रालोद ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यहां पूरी लिस्ट देखिए।

विज्ञापन
RLD has released the list of district presidents, know faces of West UP
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव व 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी की 12 सीटों पर फोकस करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसके साथ ही 11 जिलों के युवा रालोद के जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में सभी समाज के लोगों को शामिल किया गया है। मेरठ से चार नेताओं को कार्यकारिणी में जगह मिली है। वरिष्ठ नेता नरेंद्र खजूरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए है। सुभाष गुर्जर को प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक विनोद हरित कार्यकारिणी सदस्य व रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के पूर्व मंत्री योगराज सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बागपत से पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, सहारनपुर से पूर्व विधायक मनोज चौधरी, मुजफ्फरनगर से पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, राजेश्वर त्यागी, बिजनौर से ब्रजवीर चौधरी, पूनम चौधरी, सरदार बलबीर सिंह, अमरोहा से हरपाल सिंह, हापुड़ से अब्बास अली आदि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में  12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अजित सिंह दौला, हाजी वसीम हैदर, सुरेश गुप्ता, कुंवर नरेंद्र सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, नरेंद्र खजूरी, रामआत्रे विश्वकर्मा, चंद्रबली यादव, बद्री पटेल, कुंवर अय्यूब अली व आदित्य विक्रम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इसी क्रम में शैलेंद्र यादव, चौधरी फहीमुद्दीन, विमलेश पाठक, तिरसपाल मलिक, जितेंद सिंह, राज प्रताप त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह, अम्बुज पटेल, रजनीकांत मिश्रा, मौलाना नजमुद्दीन काजमी, हवलदार यादव, अशोक चौधरी, अटल चौधरी, सुभाष गुर्जर, विश्वेश्वर नाथ मिश्रा, अरुणेंद्र पटेल, रामवती तिवारी, आरपी सिंह चौहान, धीर सिंह एडवोकेट, कपिल चौधरी, इमरान हैदर रिजवी, जसवंत सिंह, विजय कौशिक, विजय यादव, शाहनवाज खान, मनोज सिंह चौहान, शिवकुमार त्यागी, योगेश नौहवार, रामबहादुर चौधरी व रामनिवास पाल को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

प्रशांत बने युवा के जिलाध्यक्ष
रास्ट्रीय लोकदल की ओर से युवाओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से मेरठ समेत 11 जिलों के युवा जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। इसमें मेरठ में प्रशांत चौधरी, बागपत में राहुल धामा, मुजफ्फरनगर में शादाब अली, बुलंदशहर में माजिद गाजी, हापुड़ में अशोक त्यागी को युवा आरएलडी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।  मथुरा में अमित गुर्जर, इसके अलावा हाथरस में महिपाल चौधरी, फिरोजाबाद में अमर सिंह, कासगंज में मोहम्मद अजीज खान, मुरादाबाद में गुरमीत सिंह और अमरोहा में इरकान अली को जिम्मेदारी दी गयी है।

बागपत से सांकरौद गांव के राहुल धामा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह जहां पहले गुर्जर बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनाया गया था, वहीं अब युवा जिलाध्यक्ष को जाट बिरादरी से बनाया गया है। इस तरह गुर्जर व जाट का तालमेल बनाने में रालोद लगा हुआ है।








रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी में कई को जगह मिली

रालोद की प्रदेश कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को घोषणा की गई। जिसमें सुरेश चंद कौशिक को प्रदेश सचिव बनाया गया है। जबकि पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, नरेश त्यागी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

मेरठ के नरेंद्र खजूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मेरठ से चार लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नरेंद्र खजूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष गुर्जर को प्रदेश महासचिव, रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक विनोद हरित को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस दौश्रान रालोद नेताओं की ओर से सभी सदस्यों को बधाई दी गई।

अशोक चौधरी बने रालोद के प्रदेश महासचिव

बिनजौर के अशोक चौधरी को रालोद का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वह इससे पूर्व राष्ट्रीय लोकदल बिजनौर के जिलाध्यक्ष रहे हैं। साथ ही चांदपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। अशोक चौधरी को रालोद का प्रदेश महासचिव बनने पर परिचितों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी का आभार प्रकट किया है।

विजय कौशिक और तरसपाल मलिक बनें रालोद के प्रदेश महासचिव

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय ने शामली के चेयरमैन प्रत्याशी रहे विजय कौशिक, तरसपाल मलिक को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश महासचिव बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है।

2017 में विजय कौशिक ने सपा से नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था मगर जीत नहीं सके थे। कुछ समय बाद ही सपा को छोड़कर रालोद में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2022 में विजय कौशिक ने नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा मगर जीत दर्ज नहीं कर सके थे। इसके अलावा तरसपाल मलिक एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा मुकेश सैनी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि तीनों को जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्येक सीटों पर अधिक मतों से विजय हासिल करेगा।

बता दें कि सहारनपुर से धीर सिंह एडवोकेट को प्रदेश महासचिव बनाया है। वहीं, मुजफ्फरनगर से रामनिवास पाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


यह भी पढ़ें: खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed