फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

Thu, 28 Sep 2023 08:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Sep 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Husband did not have physical relations with wife even after 9 months of marriage, victim demanded for action
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पति और पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन यूपी के मेरठ से एक अलग ही मामला सामने आया है। इस अनोखे मामले के बारे में जिसने भी सुना हैरान रह गया। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शादी के नौ महीने बाद तक भी पति ने अपनी पत्नी के साथ सुहागरात क्यों नहीं बनाई। 



मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र का है। परतापुर निवासी युवती ने थाने पहुंच कर अपनी दास्तां सुनाई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को नौ महीने बीत गए लेकिन पति ने उसके साथ अभी तक सुहागरात नहीं मनाई है। उसने बताया कि उसके पति ने आज तक उसे छुआ तक भी नहीं है।

Husband did not have physical relations with wife even after 9 months of marriage, victim demanded for action
सांकेतिक तस्वीर

वहीं, पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ लेकिन जब जांच-पड़ताल की तो मामला सही निकला। पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्द कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Husband did not have physical relations with wife even after 9 months of marriage, victim demanded for action
दुल्हन - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली में फ्लैट खरीदकर देने की मांग करता है पति
युवती का कहना है कि उसका पति रिश्ता निभाने के बजाय उल्टा नौकरी का वास्ता देकर दिल्ली में फ्लैट खरीदकर देने की मांग करता है। युवती की शादी दिसंबर 2022 में मवाना के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband did not have physical relations with wife even after 9 months of marriage, victim demanded for action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

26 लाख रुपये हुई थी शादी
मेरठ में दिल्ली रोड निवासी पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का पति एक आईटी कंपनी में एचआर पद पर है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी 26 लाख रुपये में होटल मुकुट महल में की गई थी। इसके बावजूद भी युवक उनकी बेटी से निश्ता निभाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Husband did not have physical relations with wife even after 9 months of marriage, victim demanded for action
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

युवक के परिजन बोले...
युवक के परिजनों का कहना है कि अभी उसका उपचार चल रहा है। इसलिए वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन काफी समय बीत जाने बाद पति और पत्नी में कहासुनी होने लगी। अब मामला थाने तक पहुंचा तो हर कोई हैरान रह गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed