फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth death in accident

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत।

Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
youth death in accident
आदेश की फाइल फोटो। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। नगर के मेरठ बस स्टैंड पर मंगलवार देर शाम पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होलीवाला निवासी आदेश पुत्र कैलाश (25) मंगलवार देर शाम पैदल मेरठ रोड पर जा रहा था। बस स्टैंड के समीप मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक ने आदेश को जोरदार टक्कर मार दी। इससे आदेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को मेरठ रोड ब्लॉक मुख्यालय के सामने पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राजेंद्र ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। उसके दो पुत्री और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed