फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth assaulted for bringing Kanwar with other people in Baghpat district

बागपत: दूसरे वर्ग के लोगों के साथ कांवड़ लाने पर युवक से मारपीट, अभद्रता, एक आरोपी हिरासत में

Sat, 03 Aug 2019 06:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Youth assaulted for bringing Kanwar with other people in Baghpat district
थाने में तहरीर देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में दूसरे वर्ग के लोगों के साथ कांवड़ लाने पर बिरादरी के लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। उसके साथ अभद्रता करते हुए युवक के इस फैसले को गलत बताया।
विज्ञापन


वहीं मामले में तहरीर देने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस घटनाक्रम से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बड़का गांव का रहने वाला इरशाद दूसरे वर्ग के लोगों के साथ 31 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ लाकर पुरा महादेव पर जलाभिषेक के लिए पहुंचा था। आरोप है कि इसके बाद बिरादरी के कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके अलावा धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी गई। 

गुरुवार को इरशाद ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने युवक जाकिर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं, इसकी जानकारी जब हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली, नितिन जैन और जयकुमार को मिली तो उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ घटना की निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed