नशे में धुत युवक बोला- तलाक... तलाक... तलाक, बीवी ने पति के खिलाफ दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने शराब के नशे में बीवी को तीन बार तलाक... तलाक.... तलाक बोलकर पति-पत्नी के रिश्ते को खत्म कर लिया। जानिए पूरा मामला...
यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। देवबंद के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में नशे में शौहर ने बीवी को तीन तलाक कहकर एक झटके में 14 साल पुराने पति पत्नी के रिश्ते को खत्म कर दिया। इंसाफ की गुहार लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और रो-रोकर पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर पति शराब पीकर आया और बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए तीन बार तलाक बोल दिया। जिस समय पति ने यह शब्द कहे ससुराल के लोग भी वहां मौजूद थे।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ नाजायज संबंध हैं। जिसके चलते उसने बिजली का करंट लगाकर उसे मारने का प्रयास किया और उससे डेढ़ वर्षीय बेटे को भी छीन लिया। महिला ने बताया कि करीब 14 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे तीन लड़कियां पैदा हुईं। जिसके बाद ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। करीब डेढ़ वर्ष तक वह मायके में रही। कुछ दिनों पहले ही वह ससुराल में आई थी।
पढ़ें : पंचायत ने पीड़िता को सुनाया हलाला का फरमान, देवर ने किया बलात्कार
बताया कि सोमवार की रात पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट भी की थी। उसने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी थी। पुलिस वहां आई और समझाकर वापस चली गई थी। मंगलवार को फिर पति शराब पीकर आया और मारपीट करने लगा। जब उसने कहा कि घर में खाने को नहीं है और तुम शराब पीकर आ रहे हैं इससे नाराज होकर उसने उसे तीन तलाक बोल दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/