{"_id":"6b01d2596407e8af7a00e420","slug":"young-man-fired-upon-while-talking-on-the-phone-saves-his-life-by-rushing-into-a-house-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106754-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फोन पर बात कर रहे युवक पर फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फोन पर बात कर रहे युवक पर फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान
विज्ञापन
- दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों पर आरोप, दो दिन पहले भी दी थी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी युवक विवेक शर्मा पर शनिवार को बाइक सवार चार युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना के दौरान युवक घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था। गोली चलने पर वह किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर घुस गया। पीड़ित ने आरोपियों पर पहले भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला काबली गेट निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर के बाहर खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे और फायरिंग कर दी। अचानक हुई घटना से वह घबरा गया और जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा। आरोप है कि हमलावरों ने दो दिन पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद शनिवार को हमला कर दहशत फैलाने का प्रयास किया।
विवेक का आरोप है कि आरोपी पूर्व में उसके छोटे भाई सागर को भी धमकी दे चुके हैं। इसके अलावा उसके सहपाठी के घर पर भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लगातार धमकी मिलने और फायरिंग की घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है। विवेक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। शिकायत के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।