फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man dies under suspicious circumstances while taking bath, murder suspected

नहाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 07 Jun 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances while taking bath, murder suspected
खरखौदा। कस्बा खरखौदा में बुधवार को माता का मेला देखने आए गांव किनौनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने साथियों पर हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी मोहित (23) क्षेत्र के गांव छतरी में अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। बृहस्पतिवार को कस्बा खरखौदा में वह छतरी निवासी युवकों के साथ माता का मेला देखने आया था। शाम को लौटते समय रास्ते में ट्यूबवेल पर वह नहाने लगा, जहां उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। साथियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने साथियों पर ही हत्या करने की आशंका जताई है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की किन कारणों से मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed