फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man brought his girlfriend home after court marriage, family handed him over to police

Meerut News: कोर्ट मैरिज कर प्रेमिका को घर लेकर पहुंचा युवक, परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द किया

Wed, 12 Feb 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young man brought his girlfriend home after court marriage, family handed him over to police
दौराला (मेरठ)। दौराला निवासी एक युवक सोमवार देर रात मुरादनगर निवासी अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा। मंगलवार को परिजनों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बालिग होने के चलते पुलिस ने दोनों को युवक के परिजनों के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दौराला कस्बा निवासी युवक का मुरादनगर के एक गांव की निवासी रिश्तेदार के पड़ोसी की बेटी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों में छह साल से प्रेम-प्रसंग था। उन्होंने बताया कि दोनों ने परिजनों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। सोमवार को दोनों दौराला पहुंचे। युवक ने कोर्ट मैरिज के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इससे परिजन हैरान रह गए। मंगलवार सुबह परिजन दोनों को लेकर दौराला थाने पहुंचे और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस जांच में दोनों बालिग निकले। इसके चलते पुलिस ने दोनों को युवक के परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed