फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man and woman hanged in medical area

मेडिकल क्षेत्र में युवक और युवती ने फांसी लगाई

Mon, 29 Jun 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Young man and woman hanged in medical area
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी युवक और युवती ने रविवार को अपने-अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के परिजन उन्हें गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल कुलबीर सिंह का कहना कि गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक युवक और युवती का शव आया है। युवक प्रवेश विहार निवासी प्रथम (17) पुत्र शिवकुमार है। वहीं, युवती जागृति विहार निवासी मानसी पुत्र संजय है। पुलिस को जानकारी मिली कि उन्होंने अपने-अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है। दोनों का आपस में कोई संबंध भी नहीं है। इतेफाक से दोनों के ही परिजन इलाज कराने के लिए एक साथ न्यूटिमा हॉस्पिटल पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। युवक प्रथम के परिजनों ने बताया कि उसका इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल ही आया। जिसमें वह अच्छे अंक से पास हुआ। हालांकि फांसी लगाने की वजह पता नहीं लग सकी। सीओ सिविल लाइंस संजीव देशवाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed