Young India Run: मेरठ में जोश के साथ दौड़े युवा, प्रथम स्थान पर रहे अंकित, देवेंद्र दूसरे नंबर पर रहे
मेरठ में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर आयोजित की गई दौड़ में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ में प्रथम रहे अंकित को पांच हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं देवेंद्र दूसरे स्थान पर रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा 'यंग इंडिया रन' दौड़ का आयोजन किया गया।
यंग इंडिया रन का शुभारंभ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कमलदत्त शर्मा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: माधवपुरम में गोकशी पर हंगामा, यंग इंडिया रन में दौड़े बागपत के युवा, गौरव व दिव्या रहे प्रथम
प्रतियोगिता कैलाश प्रकाश स्टेडियम से आम्बेडकर चौराया, कचहरी रोड मेघदूत, मेरठ कॉलेज होते हुए कैलाश प्रकाश स्टेडियम पर संपन्न हुई। प्रथम स्थान पर रहे अंकित को सम्मानित राशि 5100 व ट्रैक सूट, दूसरे स्थान पर देवेंद्र को 3100 रुपए व ट्रैक सूट, तीसरे स्थान पर रविंद्र को 2100 रुपए व ट्रैक सूट, चौथे स्थान पर सचिन कुमार को 1100 व ट्रैक सूट, पांचवें स्थान पर वंश कुमार को 1100 व ट्रैक सूट दिया।
प्रतिभाग करने वाले सभी युवा साथियों को सर्टिफिकेट व टी शर्ट दी गई। प्रतियोगिता के संयोजक भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाह व सह संयोजक अक्षित त्यागी रहे। प्रतियोगिता का संचालन महामंत्री भाजयुमो विनोद जाहिदपुर ने किया।