फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yongersters run in run for india merathan

रन फॉर इंडिया मैराथन में दौड़े युवा

Tue, 14 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
yongersters run in run for india merathan
रन फार इंडिया में शामिल एबीवीपी कार्यकर्ता व नगर के लोग। - फोटो : MAWANA
मवाना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर रन फार इंडिया मैराथन का आयोजन किया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एबीवीपी द्वारा रन फार इंडिया मैराथन का आयोजन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ साथ नगर के लोगों ने भी भाग लिया। परिषद् का मानना है कि युवा अपने देश के लिए विचार करेंगे, तो देश की विकास की गति और तेजी से बढे़गी। मैराथन का शुभारंभ शर्मा पेट्रोल पंप से हुआ। नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न हुई। रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रांत कार्यालय प्रमुख उत्तम सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलकर ही विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है। आरएसएस के सद्भावना प्रमुख सुरेश ने संबोधन में स्वामी जी की बचपन की घटनाओं को बताया। अंत में जिला सह प्रमुख कपिल सिरोही ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला संयोजक प्रज्ज्वल चौहान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजित शर्मा, अमल खटीक, सौरभ शर्मा, दीपक धमीजा, गौरव राणा, अरुण, आशीष, श्रीयांश कौशिक, मणिदेव, अर्जुन, दीपांशु शर्मा, सागर रस्तोगी, सचिन उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed