फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi said in Kairana, Jinnah will not let the picture look

कैराना में मुख्यमंत्री योगी बोले- नहीं लगने देंगे जिन्ना की तस्वीर

Thu, 24 May 2018 07:16 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 24 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Yogi said in Kairana, Jinnah will not let the picture look
सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैराना में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा विपक्ष ने दंगा कराने के लिए कई हथकंडे अपनाएं, लेकिन प्रशासन ने माहौल नहीं बिगड़ने दिया। इसके बाद योगी ने कहा, हम जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि कोई कहता है गन्ना और जिन्ना। गन्ना हमारा मुद्दा है, लेकिन जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे। किसानों को गन्ना मूल्य का एक एक रुपया भुगतान मिलेगा। कैराना लोकसभा क्षेत्र के किसानों को 984 करोड़ 88 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान हमने दिलाया है। विपक्षी लोग चौधरी चरण सिंह की बात तो करते थे, लेकिन किसानों का भला कभी नहीं किया। हमारी सरकार आई, तो 400 करोड़ रुपये से रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण शुरू कराया। किसान आज इसीलिए समृद्ध और खुशहाल है, क्योंकि किसानों के महान नेता चौधरी चरण सिंह रहनुमाई करते थे। समाजवादी पार्टी ने किसान को डार्क जोन में धकेला, जबकि भाजपा ने डार्क जोन में किसानों के नलकूपों के कनेक्शनों को मंजूरी दी। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तो खजाना खाली था, लेकिन मंत्रियों और विधायकों ने अपनी सुविधाओं में कटौती करके किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ कराया। जो किसान वंचित रह गए हैं, उन्हें भी 31 मई तक कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। किसान के पास बैंक की तरफ से नोटिस नहीं पहुंचना चाहिए। यदि किसान का शोषण किया, तो शोषण करने वाला जेल में होगा। पिछली सरकारों ने मिट्टी पर भी रॉयल्टी लगा दी थी। हमने मिट्टी से रॉयल्टी हटाई। वहीं, नौजवानों को लुभाते हुए कहा कि भर्ती निकलती थी, तो पश्चिमी यूपी का नौजवान सपा सरकार में भर्ती नहीं हो पाता था। हमने 1.62 लाख भर्तियां निकाली हैं। पुलिस या पीएसी की भर्ती में होकर नौजवान अपना भविष्य बना सकते हैं। कैराना और कांधला के बीच पीएसी का कैंप स्थापित कर दूंगा, ट्रेनिंग सेंटर बना दूंगा। ताकि किसी दंगाई को सिर उठाने की हिम्मत न हो, ऐसी परिस्थिति पैदा कर देंगे। वहीं, अब जाति विशेष के पुलिसकर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सीएम योगी बोले- पिछली सरकार में कैराना में फैलाई गई अराजकता, हम नहीं होने देंगे कानून से खिलवाड़

Yogi said in Kairana, Jinnah will not let the picture look
मंच पर बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कश्यप, सैनी और प्रजापति समाज के बारे में कहा कि हमारी सरकार ने कोल्हू लगाने की खुली छूट दे दी है, जिससे कश्यप समाज का भला होगा। प्रजापति समाज को माटी कल्याण बोर्ड गठित करने और विशेष प्राविधान का निर्णय लिया है। व्यापारियों के बारे में कहा कि शामली, कैराना कांधला में 300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है। उद्यमी आएंगे उद्योग लगाएंगे, हम सुरक्षा और सुविधा देंगे, लेकिन हमारी शर्त है कि नौजवानों को रोजगार मिले और किसान को जमीन का अच्छा मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। बैक डोर से प्रत्याशी दे रहे हैं। विपक्ष के प्रत्याशी के अतीत में झांकने की जरूरत है, क्योंकि उस प्रत्याशी के परिवार ने दंगा कराने और अराजकता पैदा करने के लिए क्या क्या गुल खिलाए थे।  

सपा और वह लोग जो घर घर जाकर वोटरों से भीख की याचना कर रहे हैं, वह सचिन और गौरव की हत्या और झूठे मुकदमे दर्ज होने के दौरान कहां थे। हमारी सरकार के रहते अब कोई अत्याचार नहीं होगा, लेकिन कभी अत्याचार की नौबत आई तो विपक्षी लोग सुधरने वाले नहीं हैं और फिर तुष्टिकरण की नीति अपनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रियों हमने सुविधा दिलाई। अगर अन्य समुदायों को सुविधा मिलती है, तो कांवड़ियों को भी मिलेगी। अगर हमारे पर्व मनाने पर दूसरों को बुरा लगता है, तो दूसरों के पर्व से हमें अच्छा कैसे लगता। कांवड़ यात्रा में माइक, शंख, घंटे भी बजेंगे और हर प्रकार की सुविधा देंगे। इस बार कांवड़ यात्रा को और अच्छे ढंग से प्रस्तावित करेंगे। गंगनहर के दोनों ओर विस्तृत पटरी बनाएंगे ताकि कांवड़ यात्री सुविधा से आ जा सके। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा भाजपा कर सकती है। दंगा मुक्त, अपराध मुक्त, अपहरण मुक्त प्रदेश भाजपा दे सकती है। विकास और सुशासन दे सकती है। हमने समाज को फिरको, परिवार, जाति और मजहब के नाम पर नहीं बांटा है। सबका साथ-सबका विकास यही हमारा नारा है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की उन सभी हुतात्माओं को नमन, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में बलिदान किया था, जिनमें बाबा शाहमल और बाबा मोहर सिंह ने स्वाधीनता के लिए शहादत दी थी। वैसे ही बहन बेटियों की रक्षा के लिए सचिन और गौरव ने शहादत दी थी। यह शहादत उसी कड़ी को आगे बढ़ाने का हिस्सा है। हम सब पश्चिमी यूपी की सुरक्षा और समृद्धि, नौजवानों, बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए भाजपा को जिताएंगे। 28 मई लोकतंत्र के महापर्व का दिन है, घर में अवकाश मनाने का दिन नहीं, पहले मतदान करेंगे फिर जलपान। इस दौरान परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, पूर्व मंत्री अशोक प्रधान, सांसद कांता कर्दम, सांसद धर्मेंद्र कश्यप आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed