फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Yogi on Shamli and Bijnor's Journey, BJP will demand a vote for the candidate

सीएम योगी बोले- पिछली सरकार में कैराना में फैलाई गई अराजकता, हम नहीं होने देंगे कानून से खिलवाड़

Thu, 24 May 2018 08:20 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 24 May 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Yogi on Shamli and Bijnor's Journey, BJP will demand a vote for the candidate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए शामली में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर करारा हमला किया। जहां उन्होंने मुजफ्फरनगर के गांव कवाल में सचिन और गौरव की हत्या की याद दिलाई, तो वहीं कैराना पलायन को लेकर व्यापारियों का दर्द भी उठाया। साथ ही स्पष्ट कहा कि गन्ना हमारा मुद्दा है, लेकिन जिन्ना की तस्वीर भी नहीं लगने देंगे। हम ऐसे लोगों को हावी नहीं होने देंगे, जो समाज को दंगों में झोंकते हैं और गुंडे माफियाओं का संरक्षण करते हैं।

विज्ञापन

  
बृहस्पतिवार को शामली में करनाल रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा हुई। उसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि पिछली सरकारें कार्य करती, तो पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह को कैराना पलायन के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन नहीं करना पड़ता। 15 महीने पूर्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दहशत का माहौल होता था। बहन बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं थी, अराजकता होती थी। व्यापारियों से संगठित अपराधी गुंडा टैक्स वसूलते थे। एक साल के भीतर हमने अपराधियों को जहां पहुंचाना था, वहां पहुंचा दिया, जो भी राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाएगा अथवा व्यापारी, किसान और बहन बेटियों की जान का खतरा बनेगा, तो उसकी जान का खतरा हमारी पुलिस बनेगी। अब गुंडे घुटने टेक रहे हैं और जान बख्शने की भीख मांगते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के भीतर भ्रष्ट नेता, जो भारत का विकास नहीं चाहते, एक मंच पर आ गए हैं। क्योंकि वह लोग भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने से रोकना चाहते हैं, गरीबों, दलितों, किसानों को उनका हक मिलने रोकना चाहते हैं। वह लोग विकास और सुशासन के दुश्मन हैं। जबकि पीएम मोदी ने देश के 125 करोड़ लोगों की जीवनशैली में परिवर्तन का कार्य किया है। कैराना का चुनाव स्पष्ट रूप से ध्रुवीकरण हो चुका है। एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने मुजफ्फरनगर और पश्चिमी यूपी को दंगों में झोंकने का काम किया था, सचिन और गौरव जैसे नौजवानों की हत्या करके निर्दोष लोगों को फंसाने का कार्य किया था। संजीव बालियान और सुरेश राणा जैसे लोगों को उठाकर बंद किया जा रहा था। अब हमें भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देनी है, जिससे समाज और विकास विरोधी तत्व हावी हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कैराना उपचुनाव: सपाइयों ने झोंकी ताकत, तबस्सुम के समर्थन में कर रहे सभाएं

जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे

Chief Yogi on Shamli and Bijnor's Journey, BJP will demand a vote for the candidate
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

कोई कहता है गन्ना और जिन्ना। गन्ना हमारा मुद्दा है, लेकिन जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे। किसानों को गन्ना मूल्य का एक एक रुपया भुगतान मिलेगा। कैराना लोकसभा क्षेत्र के किसानों को 984 करोड़ 88 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान हमने दिलाया है। विपक्षी लोग चौधरी चरण सिंह की बात तो करते थे, लेकिन किसानों का भला कभी नहीं किया। हमारी सरकार आई, तो 400 करोड़ रुपये से रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण शुरू कराया। किसान आज इसीलिए समृद्ध और खुशहाल है, क्योंकि किसानों के महान नेता चौधरी चरण सिंह रहनुमाई करते थे। समाजवादी पार्टी ने किसान को डार्क जोन में धकेला, जबकि भाजपा ने डार्क जोन में किसानों के नलकूपों के कनेक्शनों को मंजूरी दी। 
 
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तो खजाना खाली था, लेकिन मंत्रियों और विधायकों ने अपनी सुविधाओं में कटौती करके किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ कराया। जो किसान वंचित रह गए हैं, उन्हें भी 31 मई तक कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। किसान के पास बैंक की तरफ से नोटिस नहीं पहुंचना चाहिए। यदि किसान का शोषण किया, तो शोषण करने वाला जेल में होगा। पिछली सरकारों ने मिट्टी पर भी रॉयल्टी लगा दी थी। हमने मिट्टी से रॉयल्टी हटाई। वहीं, नौजवानों को लुभाते हुए कहा कि भर्ती निकलती थी, तो पश्चिमी यूपी का नौजवान सपा सरकार में भर्ती नहीं हो पाता था। हमने 1.62 लाख भर्तियां निकाली हैं। पुलिस या पीएसी की भर्ती में होकर नौजवान अपना भविष्य बना सकते हैं। कैराना और कांधला के बीच पीएसी का कैंप स्थापित कर दूंगा, ट्रेनिंग सेंटर बना दूंगा। ताकि किसी दंगाई को सिर उठाने की हिम्मत न हो, ऐसी परिस्थिति पैदा कर देंगे। वहीं, अब जाति विशेष के पुलिसकर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।  

वहीं, कश्यप, सैनी और प्रजापति समाज के बारे में कहा कि हमारी सरकार ने कोल्हू लगाने की खुली छूट दे दी है, जिससे कश्यप समाज का भला होगा। प्रजापति समाज को माटी कल्याण बोर्ड गठित करने और विशेष प्राविधान का निर्णय लिया है। व्यापारियों के बारे में कहा कि शामली, कैराना कांधला में 300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है। उद्यमी आएंगे उद्योग लगाएंगे, हम सुरक्षा और सुविधा देंगे, लेकिन हमारी शर्त है कि नौजवानों को रोजगार मिले और किसान को जमीन का अच्छा मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी। बैक डोर से प्रत्याशी दे रहे हैं। विपक्ष के प्रत्याशी के अतीत में झांकने की जरूरत है, क्योंकि उस प्रत्याशी के परिवार ने दंगा कराने और अराजकता पैदा करने के लिए क्या क्या गुल खिलाए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed