फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga and pure diet are essential in life: Swami Karmaveer

जीवन में योग और शुद्ध आहार जरूरी : स्वामी कर्मवीर

Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Yoga and pure diet are essential in life: Swami Karmaveer
सीसीएसयू में लगा योग शिविर
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने कहा कि जीवन में योग, नैतिकता और शुद्ध आहार बहुत जरूरी है। बाहर का दूषित और तला-भुना भोजन गंभीर बीमारियों का मूल कारण है। ऐसा भोजन लीवर, किडनी, पेनक्रियाज की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। यह मधुमेह जैसी बीमारियों को जन्म देता है। स्वास्थ्य के लिए आहार जितना आवश्यक है, उतना ही महत्वपूर्ण है चित्त की शुद्धता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नैतिक आचरण, सौम्य व्यवहार और आत्मचिंतन से जीवन में स्थायित्व और संतुलन आता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को बैठकर ही खाना बनाना चाहिए। उन्होंने कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कपोत और उज्जायी प्राणायाम (थायरायड ग्रंथि के लिए उपयोगी), पैरों की बारह जिरो मुद्रा (घुटनों और टखनों की शक्ति के लिए), पूर्ण बटरफ्लाई आसन, कमर के लिए पशु विश्रामासन, मंडूक आसन, अर्धचंद्रासन, विमानासन, शलभासन, भुजंगासन, नौकासन सहित अन्य का अभ्यास भी कराया।
विज्ञापन

अंत में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। स्वामी ने लोगों को कई सवालों का जवाब भी दिया। इस दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए भी परामर्श दिया गया। इसके बाद नाक में दवाई भी डाली गई। वहीं, विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर योग शिविर के दूसरे दिन का भी लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, शोध निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो.केके शर्मा, प्रो. राकेश कुमार शर्मा, प्रो. नीलू जैन गुप्ता, डॉ. वैशाली पाटिल, अमरपाल, मीडिया सेल सदस्य मितेंद्र कुमार गुप्ता, इंजीनियर प्रवीण पवार, इंजीनियर मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed