फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yes! I killed Monu, threw the corpse into the jungle, open such a secret

हां! मैंने मोनू की हत्या कर लाश को जंगल में फेंका, ऐसे खुला राज

Mon, 26 Mar 2018 12:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 26 Mar 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Yes! I killed Monu, threw the corpse into the jungle, open such a secret
फाइल फोटो

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने पहले मोनू की हत्या की और फिर लाश को जंगल में फेंक दिया। हत्या की साजिश रचने में एक महिला भी शामिल थी। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां माछरा के सिसौली गांव से अपहृत युवक के मामले में रविवार रात नया मोड़ आ गया। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है, उसने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मोनू की हत्या कर दी। हत्या में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया। अपहरण के बाद हत्या का दावा करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने सिसौली गांव का जंगल छान मारा। देर रात तक पुलिस अफसर जांच में जुटे थे।
विज्ञापन


मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली निवासी मोनू (22) पुत्र शीशपाल 19 मार्च को अपने घर से निकला था। जिसके बाद युवक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन उसके बाद कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने मुंडाली थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल और एक अन्य युवक से पूछताछ की तो पता चला कि युवक का अपहरण किया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाने में अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया। मोनू के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया। कॉल डिटेल में एक महिला की भी भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कांग्रेस नेता मुन्नी बेगम की हत्या का खुलासा, बदमाशों ने रची थी खतरनाक साजिश

Yes! I killed Monu, threw the corpse into the jungle, open such a secret
फाइल फोटो

वहीं एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है। सीडीआर के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने मोनू की हत्या करने की बात पुलिस के सामने कबूल की है। अभी तक शव नहीं मिला है, इसलिए अमित के दावे को पूरी तरह सच नहीं माना जा सकता। 

पहले शराब पिलाई और फिर कर दी हत्या
एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार अमित ने पूछताछ में बताया कि एक महिला से नजदीकी थी। महिला के फोन पर मोनू भी बात करता था। इसी बात पर उसका मोनू से विवाद हुआ। शाम के समय अपहरण कर मोनू को जंगल में ले जाया गया। अमित ने दावा किया है कि पहले उसने मोनू को शराब पिलाई और उसके बाद हत्या कर दी। शव को एक कॉलेज से कुछ दूरी पर जंगल में फेंक दिया गया। रविवार रात एसपी देहात, सीओ किठौर और एसओ मुंडाली आरोपी अमित को साथ लेकर जंगल में शव तलाश रही थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed