फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yash got first place in the Divisional Science Model Competition

Meerut News: मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में यश को प्रथम स्थान

Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Yash got first place in the Divisional Science Model Competition
मेरठ। एनएएस इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश एवं जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीपीएस के यश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान रहा। प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर एवं बागपत के जनपदीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम समन्वयक दीपक शर्मा ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रशंसा की और उन्हें अपनी सोच को वैज्ञानिक रखते हुए राष्ट्र और समाज की उन्नति में सहायक अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। छात्रों के मॉडल का मूल्यांकन प्रमोद भूषण शर्मा, डॉ. प्रशांत गुप्ता, आशीष कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, मोहनलाल एवं संतोष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीपीएस नोएडा के यश ने प्राप्त किया, जिसने अर्ली डिटेक्शन आफ राइस ब्लास्ट सिस्टम बनाया। यश को 10 हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा हुई। दूसरा स्थान वीआरएसबी इंटर कॉलेज कलौंदा गौतमबुद्ध नगर के उत्कर्ष को मिला और उसे ऑटोमेटिक स्पीड कंट्रोलर बनाने पर सात हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा हुई।
तीसरा स्थान एनएएस इंटर कॉलेज मेरठ के लोकेश को हथकरघा से संबंधित प्रोजेक्ट बनाने पर मिला और पांच हजार रुपए पुरस्कार की घोषणा हुई। आदित्य, गुरुदत्त सैन, मोहम्मद गुफरान, सूरज को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का समापन मंडलायुक्त हृषीकेश भास्कर यशोद की उपस्थिति में हुआ। मंडलायुक्त ने ट्रायल एंड एरर की प्रक्रिया को अपनाकर निरंतर समावेशी अनुसंधान करने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आभा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

संचालन अजीत चौधरी ने किया। इस अवसर पर एडीआईओएस पारुल वर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ. सत्य प्रकाश शुक्ल, शशिबाला, अश्वनी, वीरेंद्र भगत, पंकज गुप्ता, राकेश, डॉ. सोहन पाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सरिता सिंह, डॉ. दीपक तोमर, डॉ. स्वाति शर्मा, श्री रजत बालियान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed